Children Cross Flooded River Daily: बच्चों का VIDEO देख भड़के लोग

पढ़ाई के प्रति बच्चों की मेहनत और संघर्ष की कोई सीमा नहीं होती। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया
पढ़ाई के प्रति बच्चों की मेहनत और संघर्ष की कोई सीमा नहीं होती। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे हर दिन तेज बहाव वाली बेतवा नदी को पार करते हुए स्कूल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य न केवल खतरनाक है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाता है। वीडियो में बच्चे नदी के बीच बने संकरे स्टॉप डैम पर संतुलन बनाते हुए चलते हैं, जहां एक तरफ तेज बहाव वाला पानी है और दूसरी तरफ स्कूल पहुंचने की मजबूरी। ऐसे में जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
इस मामले में जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है। वीडियो में नजर आ रहे बच्चे करुआ गांव के निवासी हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। यदि ये बच्चे सड़क मार्ग से स्कूल जाने का प्रयास करें, तो उन्हें रोजाना लगभग 8 से 10 किलोमीटर अधिक चलना पड़ता है। यही कारण है कि वे हर दिन इस खतरनाक रास्ते का चयन करते हैं। बच्चों का कहना है कि पिछले चार से पांच साल से वे इसी रास्ते से स्कूल जा रहे हैं, क्योंकि यह उनके लिए सबसे छोटा और सुविधाजनक मार्ग है।



















