Digital Libraries in UP: यूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, योगी सरकार जल्द देगी सौगात

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। यह लाइब्रेरियां
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। यह लाइब्रेरियां जल्द ही शुरू की जाएंगी, जिससे युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। इन लाइब्रेरियों में अध्ययन के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल और इंटरैक्टिव क्विज शामिल हैं। यह कदम युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा, जिससे वे अपने अध्ययन को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे।
योजना के पहले चरण में 37 जिलों में पुस्तकों और फर्नीचर की आपूर्ति कर दी गई है। अब तक 10,976 ग्राम पंचायतों में पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं और 9909 ग्राम पंचायतों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी पर लगभग चार लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें पुस्तकें, आईटी उपकरण और आधुनिक फर्नीचर शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर प्रदान करना है।


















