Skill Development in UP: दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर में 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' का आयोजन 3 से
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर में 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' का आयोजन 3 से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की इस विशेष पहल के तहत दिव्यांग युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी राजकीय आईटीआई में विशेष रोजगार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक संस्थानों के साथ समन्वय कर रिक्तियों की जानकारी जुटाएगा। इसके अलावा, एमएसएमई विभाग स्वरोजगार योजनाओं और लीड बैंक के माध्यम से ऋण व वित्तीय सहायता में सहयोग करेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को रिक्तियों से जोड़ेंगे। इस अभियान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि पिछले दो चरणों में लाभान्वित दिव्यांगजनों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि उनकी वर्तमान स्थिति का सही आकलन किया जा सके।



















