Nikita Rawal Video: महिला फैन ने एक्ट्रेस को चूमा, वायरल हुआ वीडियो

निकिता रावल के साथ हाल ही में हुए एक इवेंट में एक महिला फैन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसकी उम्मीद शायद निकिता ने भी नहीं की थी। 8 अगस्त को निकिता रावल रेड कार्पेट पर
निकिता रावल के साथ हाल ही में हुए एक इवेंट में एक महिला फैन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसकी उम्मीद शायद निकिता ने भी नहीं की थी। 8 अगस्त को निकिता रावल रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी एक फीमेल फैन उनके पास आई और सेल्फी लेने की मांग की। निकिता ने खुशी-खुशी उसकी बात मान ली और तस्वीर खिंचवाई। लेकिन इसके बाद उस फैन ने अचानक निकिता के गाल पर चुम्बन किया और फिर उन्हें अपनी ओर खींचकर होंठों पर किस कर दिया। इस हरकत ने निकिता को चौंका दिया और वीडियो में उन्हें यह करते हुए देखा जा सकता है कि वह उसे रोकने और खुद से दूर करने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने अपने होंठों पर हाथ रखा और हैरानी भरे एक्सप्रेशन दिए। लेकिन महिला फैन ने यहां तक सीमित नहीं रही, उसने एक बार फिर निकिता को करीब खींचते हुए किस करने की कोशिश की। इस दौरान निकिता काफी असहज नजर आईं। जाने से पहले महिला ने एक बार फिर निकिता के गाल पर चुम्बन किया और वहां से चली गई।
निकिता रावल इन दिनों काफी चर्चित हैं, खासकर जब उन्होंने रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर नाराजगी जाहिर की थी। उनका यह बयान भी वायरल हुआ था। निकिता का करियर भी काफी विविधतापूर्ण रहा है, उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। मुंबई में जन्मी निकिता ने 'ब्लैक एंड व्हाइट' जैसी फिल्म में अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ काम किया है। इसके अलावा वह 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 'द हीरो- अभिमन्यु', 'अम्मा की बोली', 'गरम मसाला' और 'क्यूट कमीना' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।



















