Rivva Kishan meets Salman Khan: रवि किशन की बेटी रीवा ने सलमान खान से की मुलाकात

सलमान खान से मिलना आम आदमी हो या कोई स्टार, हर किसी का सपना होता है। सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन के साथ भी ऐसा ही हुआ है। री
सलमान खान से मिलना आम आदमी हो या कोई स्टार, हर किसी का सपना होता है। सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन के साथ भी ऐसा ही हुआ है। रीवा ने सलमान खान से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। यह मुलाकात प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो अलायंस की सक्सेस पार्टी के दौरान हुई।
रीवा किशन ने अपने पिता रवि के साथ कुणाल खेमू के शो में हिस्सा लिया था। शो के दौरान रीवा ने अच्छा खेल दिखाया और शो में काफी समय तक बनी रहीं। हालांकि वह विनर नहीं बनीं, लेकिन पहले ही रिएलिटी शो से अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं। अब इस सक्सेस पार्टी में सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया।
रीवा ने सलमान के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका फैन मोमेंट साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में सलमान खान दमदार लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने काले रंग की हैट भी पहनी हुई है। रीवा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "कैप्शन की जरूरत ही नहीं है, बस सब दिल से है। यह एक यादगार रात थी, मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं।"
इस सक्सेस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। यह पार्टी शनिवार रात को आयोजित की गई थी, जिसमें सलमान के अलावा कबीर खान भी शामिल हुए। कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने अलायंस के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।


















