Murder of Dehri EO: विधायक पर 50 लाख की मांग का गंभीर आरोप, पत्नी ने कहा नार्को टेस्ट कराएं

पटना के रोहतास जिले में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में उनकी पत्नी बबीता देवी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमार
पटना के रोहतास जिले में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में उनकी पत्नी बबीता देवी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद जब विमल का शव उनके घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। बबीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायक उनके पति को लगातार फोन कर बुलाते थे और रुपये की मांग करते थे। उन्होंने कहा, 'मेरे पति कहते थे कि हम इतने पैसे कहां से देंगे।' बबीता ने यह भी बताया कि विधायक कभी 50 लाख तो कभी 25 लाख रुपये की मांग करते थे। इस दबाव के कारण उनके पति काफी परेशान रहते थे। बबीता ने कहा कि उन्होंने कई बार अपने पति को सलाह दी थी कि वे तबादला करा लें और किसी छोटे शहर में चले जाएं।
बबीता देवी ने यह भी कहा कि 29 जुलाई को उनके पति विधायक से मिलने गए थे, लेकिन लौटने के बाद उन्होंने मुलाकात में क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं दी। इस बीच, ईओ के एक रिश्तेदार ने भी आरोप लगाया कि चालक की भूमिका संदिग्ध है और उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। बबीता ने बताया कि घटना के बाद सबसे पहले चालक का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि 'मैडम, साहब नहीं रहे।' जब बबीता ने चालक से पूछा कि यदि हमला हुआ था तो गाड़ी क्यों रोकी गई, तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


















