Honor Killing in Agra: पिता ने गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी 18 वर्षीय अवि
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और कथित गर्भवती बेटी को दवा दिलाने के बहाने आगरा के बासौनी क्षेत्र लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। इस घटना के बाद पिता ने शव के पैर छूकर माफी मांगने का प्रयास किया। यह मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी पिता लखपत ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के तिगड़ी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो लखपत की कहानी में कई विरोधाभास पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चंबल नदी में युवती के शव की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लखपत ने अपनी बेटी को दवा दिलाने के बहाने आगरा लाने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि युवती के गर्भवती होने की बात को लेकर परिवार में तनाव था। लखपत ने अपने दामाद के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता और दामाद को लेकर आगरा पहुंची। वहां पर पुलिस ने घटनास्थल की पहचान करने के लिए रिमांड पर लखपत को लेकर गई। चंबल नदी में युवती के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन मौसम की खराबी के कारण गोताखोरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
















