Punjab Assembly passes resolution against E-20: सीएम मान बोले- अमेरिका जो कहता है, वो ही करते हैं

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ई-20 के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव को पास किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रस्ताव के समर्थन में अपने भाषण में कहा
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ई-20 के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव को पास किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रस्ताव के समर्थन में अपने भाषण में कहा कि यह समझ से परे है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास कौन सी फाइल है, जो वह जो कहते हैं, उसे भारत में लागू किया जा रहा है। मान ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि भारत की सरकारें अमेरिका के इशारों पर चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों की गाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, और यह निर्णय 2030 में लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे 2026 में ही लागू करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा ने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण की अधिक मात्रा को लेकर निंदा की है और कहा कि इससे पहले राज्य सरकारों और हितधारकों से अनुमति लेनी चाहिए थी। इस प्रस्ताव की कॉपी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नीति आयोग के उप प्रधान को विचार के लिए भेजी जाएगी।
विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास पर लाखों लोगों के हस्ताक्षर वाली अर्जियां लेकर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ई-20 एक तरह से देश की संप्रभुता पर हमला है और यह सब अमेरिका के कहने पर किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले जब कोई गांव में किसी से बदला लेना चाहता था, तो वह उसके पानी की टंकी में चीनी डाल देता था, और अब इथेनॉल का मिश्रण भी उसी तरह से किया जा रहा है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में इस मुद्दे पर प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि वाहनों की औसत कम हो रही है और इससे वाहन खराब हो रहे हैं।














