Tragic Death in Uttarakhand: तंत्र-मंत्र के चक्कर मासूम की मौत, दादी-फूफा को बनाया बंधक

उत्तराखंड के काशीपुर में एक 6 वर्षीय बच्चे अर्पित की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। यह मामला शिवलालपुर अमरझंडा स्थित जंगलवाला बालाजी धाम
उत्तराखंड के काशीपुर में एक 6 वर्षीय बच्चे अर्पित की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। यह मामला शिवलालपुर अमरझंडा स्थित जंगलवाला बालाजी धाम से जुड़ा हुआ है, जहां बच्चे की दादी उसे तंत्र-मंत्र के इलाज के लिए लेकर आई थीं। बच्चे की दादी वीरवती के अनुसार, महंत ने इलाज के नाम पर बच्चे को संदिग्ध इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसे उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दादी और फूफा को धाम में बंधक बना लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए काशीपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चे और उसकी दादी का धाम में प्रवेश करते हुए फुटेज मिला है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से विस्तृत बातचीत की है और आगे की कार्रवाई के लिए सभी तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
इस मामले में पुलिस की जांच में दो राज्यों उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस शामिल हैं। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि महंत सत्यवीर सिंह ने बच्चे को संदिग्ध इंजेक्शन देकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद, जब परिजनों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली, तो वे काशीपुर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ ने धाम में तोड़फोड़ की। इस दौरान महंत और उसके सहयोगियों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद, मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी मौके पर देखी गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
















