Truck Goes Missing from Police Station: मुंगेर थाने से गायब हुआ गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक

मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना परिसर से एक अठारह चक्का ट्रक गायब होने का मामला सामने आया है, जो अवैध गिट्टी ले जा रहा था। यह घटना तब हुई जब ट्रक को 3 जुलाई को तत्
मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना परिसर से एक अठारह चक्का ट्रक गायब होने का मामला सामने आया है, जो अवैध गिट्टी ले जा रहा था। यह घटना तब हुई जब ट्रक को 3 जुलाई को तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने तेलिया तालाब के पास सघन चेकिंग के दौरान बिना चालान के पकड़ा था। इस ट्रक पर 11 लाख 18 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया था और इसे पुलिस के सुपुर्द किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के एक महीने बाद भी ट्रक की बरामदगी नहीं हो सकी है और न ही इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस लापरवाही ने पुलिस प्रशासन और खनन विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन टास्क फोर्स की बैठक भी बुलाई गई है और यह मामला जिला के वरीय अधिकारियों की टेबल तक पहुंच चुका है। जब खनन विभाग की टीम ने एक सप्ताह बाद एक अन्य अवैध ट्रक को जब्त किया, तब उन्हें पता चला कि पहले से जब्त ट्रक गायब है। इस घटना ने विभागीय अधिकारियों को चौंका दिया और उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। दैनिक जागरण के पास 3 जुलाई की एक तस्वीर भी मौजूद है, जिसमें तत्कालीन खान निरीक्षक जब्त ट्रक के साथ एफएसएल कार्यालय के समीप खड़े नजर आ रहे हैं।















