Weather Alert: मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी सहित सात जिलों में तीन दिनों तक बारिश-वज्रपात के आसार

मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त के बीच उत्तर बिहार में मौसम के मिजाज में बदलाव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन,
मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त के बीच उत्तर बिहार में मौसम के मिजाज में बदलाव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र ने इस अवधि के लिए मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 5 से 7 अगस्त के दौरान उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में 5 से 7 अगस्त के बीच मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना सबसे अधिक है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। अन्य जिलों में भी मौसम का प्रभाव बना रहेगा। विशेष रूप से 5 अगस्त को सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी तथा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
















