AAP files complaint against Satyam Pandit: नाबालिग से मारपीट मामले में शिकायत दर्ज कराई, गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (aap) ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से लौटते समय दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में सत्यम पंडित के खिला
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से लौटते समय दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक कुलदीप कुमार के साथ मिलकर नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा को यह शिकायत सौंपी और सत्यम पंडित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस अब तक लिखित शिकायत न होने का बहाना बना रही थी, लेकिन अब उनके पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्यम पंडित ने बच्चों को भद्दी गालियां दीं और धर्म के नाम पर हिंसा भड़काने की कोशिश की। डीसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है और यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है।
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सत्यम पंडित अपने साथ पांच लोगों के साथ गाड़ी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से लौटते समय उत्तर प्रदेश के बरेली के दो नाबालिग बच्चों को रोका गया, जिनमें से एक की उम्र 16 साल है। सत्यम पंडित ने बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें गालियां दीं। पीड़ितों ने यह भी बताया कि उनके पास संभवतः हथियार भी थे। सौरभ ने कहा कि यह शर्म की बात है कि इतने दिनों तक वीडियो सोशल मीडिया पर घूमने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने यह बयान दिया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शिकायत की आवश्यकता नहीं होती है, पुलिस या अदालतें स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर सकती हैं।









