Actor in Ramayana: रामायण का ये मुस्लिम एक्टर 11 रोल निभाकर भी रह गया गुमनाम, अब ऐसी है जिंदगी

रामानंद सागर की 'रामायण' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अद्वितीय शो के रूप में जानी जाती है। जब यह शो 1987 में प्रसारित हुआ, तब देशभर में इसकी धूम मच गई थी। ल
रामानंद सागर की 'रामायण' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अद्वितीय शो के रूप में जानी जाती है। जब यह शो 1987 में प्रसारित हुआ, तब देशभर में इसकी धूम मच गई थी। लोग अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर भगवान राम की कहानी देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते थे। इस शो ने कई कलाकारों को प्रसिद्धि दिलाई, जिनमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो में एक मुस्लिम अभिनेता ने 11 अलग-अलग किरदार निभाए, फिर भी उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे? हम बात कर रहे हैं असलम खान की। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी एक अभिनेता बनने का सपना नहीं देखा था। वह एक प्राइवेट नौकरी की तलाश में थे, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया से परिचित कराया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'विक्रम और बेताल' से की, जिसमें अरुण गोविल मुख्य भूमिका में थे।
असलम खान ने बताया कि 'रामायण' में समुद्र देव का किरदार पहले किसी और अभिनेता को दिया गया था, लेकिन शूटिंग से ठीक पहले उस अभिनेता ने काम करने से मना कर दिया। ऐसे में असलम खान को बैकअप के तौर पर बुलाया गया और उन्हें यह महत्वपूर्ण रोल मिल गया। उनकी अदाकारी को इतना पसंद किया गया कि बाद में उन्हें एक नहीं, बल्कि कई और किरदार निभाने का अवसर मिला। असलम खान ने समुद्र देव के अलावा संत एकनाथ, संत तुकाराम, निषादराज के सेनापति, सुग्रीव के जासूस समेत कुल 11 अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर के 'श्रीकृष्ण' में भी काम किया, जहां उन्होंने एक राक्षसी का रोल निभाया। इसके अलावा, 'अलिफ लैला' में भी वह कई अलग-अलग किरदारों में नजर आए, जिसमें कभी वह डाकू बने तो कभी जिन्न।









