Anti-Drug Campaign Intensified: ऊना में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन एक जनहित का विषय है और इसे प्रभावी ढंग से समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से नशे की चपेट में आ रहे बच्चों की पहचान करने और उनकी काउंसलिंग कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही, एंटी-चिट्टा अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंगलवार को जिला परिषद सभागार में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
एडीसी ने सभी नशा निवारण समितियों को नियमित बैठकें आयोजित करने, युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को देने के लिए भी कहा गया। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और संबंधित विभागों को केमिस्ट दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण करने और दवाओं की बिक्री तथा रिकॉर्ड की निगरानी रखने के निर्देश दिए। एडीसी ने ऊना बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बनाई जा रही रेलिंग में किसी भी संशोधन को केवल एनएचएआई के सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने का आदेश दिया। प्रमुख बाजारों में नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।









