Bigg Boss 20: जन्नत जुबैर, माही विज समेत चर्चा में कई बड़े नाम, इस बार घर भी होगा बिल्कुल नया

सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो सितंबर में शुरू होने जा रहा है और जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ र
सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो सितंबर में शुरू होने जा रहा है और जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स और थीम को लेकर नए-नए रिपोर्ट्स सामने आने लगे हैं। हाल ही में शो में शामिल होने वाले कुछ बड़े नामों की जानकारी भी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कॉमेडियन सुनील पाल और कंटेंट क्रिएटर शोइक चक्रवर्ती को शो के मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इन सितारों के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही ये शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल सभी बातचीत शुरुआती दौर में है और अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। इन नामों के अलावा, सोशल मीडिया की दुनिया के कई चर्चित चेहरे भी 'बिग बॉस 20' में एंट्री कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर फैसू, फैज बलोच, भाव्या सिंह, मैक्सटर्न (Maxtern) और दुष्यंत कुकरेजा के नाम भी मेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी शो का हिस्सा बनने की पुष्टि नहीं की है।
इस बार 'बिग बॉस 20' में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि घर भी बदला-बदला नजर आएगा। जानकारी के अनुसार, कई सालों से बिग बॉस का घर डिजाइन कर रहे ओमंग कुमार इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह कंचन और रूपाली, जिन्होंने हाल ही में 'The 50' का सेट तैयार किया था, इस सीजन का नया बिग बॉस हाउस डिजाइन करेंगी। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया लोगो रिलीज किया था। अब खबर है कि इस हफ्ते के आखिर तक या अगले हफ्ते की शुरुआत में 'बिग बॉस 20' की थीम भी रिवील कर दी जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी शो की थीम को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है। पिछले साल की तरह इस बार भी शो पहले JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और उसके बाद टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि एक बार फिर डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।









