Bihar land mafia Guddu Yadav's empire targeted by EOU: जमीन माफिया गुड्डू यादव के साम्राज्य पर EOU का वार

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के जमीन माफिया गुड्डू यादव पर आर्थिक अपराध इकाई (eou) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुड्डू यादव ने अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की जमीन पर कब
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के जमीन माफिया गुड्डू यादव पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुड्डू यादव ने अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा किया है और इन संपत्तियों के निबंधन में राजस्व की चोरी की है। जांच में यह सामने आया है कि गुड्डू यादव और उसकी पत्नी दुलारी देवी के नाम पर जमुई और सिकंदरा में 29 संपत्तियां दर्ज हैं। इन संपत्तियों का निबंधन मूल्य 2.57 करोड़ रुपये है, जबकि सरकारी सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत 7.59 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह स्पष्ट है कि गुड्डू यादव ने अपने आपराधिक प्रभुत्व का उपयोग कर महज एक तिहाई रकम पर जमीन का निबंधन कराया है। इसके अलावा, गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके परिजनों के नाम पर 61 दस्तावेजों के माध्यम से अतिरिक्त अचल संपत्तियां खरीदी गई हैं, जिन पर 3.37 करोड़ रुपये का निवेश दिखाया गया है, जबकि सरकारी सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत 6.65 करोड़ रुपये है।
जांच में यह भी सामने आया है कि गुड्डू यादव और उसकी पत्नी के 10 बैंक खाते हैं। इसके साथ ही कई संपत्तियां अमित कुमार भगत, रामविलास यादव, रंजीत केशरी, संजीव कुमार, विशाल कुमार, आफताब खान, अनिश कुमार, छोटन यादव और बालेश्वर महतो सहित अन्य लोगों के नाम पर भी दर्ज कराई गई हैं। गुड्डू यादव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 8.13 लाख नकद, जमीन खरीद से जुड़े दर्जनों दस्तावेज, दस बैंक पासबुक, ट्रैक्टर, बोलेरो, स्कूटी समेत कई वाहनों के कागजात और 79 राउंड राइफल की गोलियां बरामद हुईं। यह कार्रवाई राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









