Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की शादी करा दी गई

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके पूर्व प्रेमी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बा
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके पूर्व प्रेमी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बुलाकर दोनों की शादी कराई गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई कानूनी और सामाजिक सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द का है, जहां अनुराधा कुमारी नाम की महिला और उसके पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव की कहानी ने सबको चौंका दिया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध करीब 10 साल पहले शुरू हुए थे, जब अनुराधा एक विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और पन्ना लाल वहां शिक्षक थे। हालांकि, पन्ना लाल की शादी किसी और से हो गई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद अनुराधा ने समस्तीपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उसकी मुलाकात मनोहर कुमार से हुई, और उन्होंने शादी कर ली। लेकिन पन्ना लाल की जानकारी के बाद दोनों फिर से मिलने लगे।
जब पन्ना लाल अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा, तब ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। अगली सुबह पंचायत बुलाई गई, जहां लोगों को उम्मीद थी कि पंचायत कोई और फैसला सुनाएगी, लेकिन पंचायत ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। यह निर्णय सुनकर सभी हैरान रह गए, खासकर इस तथ्य को देखते हुए कि पन्ना लाल पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पंचायत ने पन्ना लाल से अनुराधा की मांग में सिंदूर भरवाने और मंगलसूत्र पहनाने का फैसला किया। इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें दोनों अपनी सहमति जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इस मामले की चर्चा और भी बढ़ गई है।









