Bihar Police Recruitment 2026: बीपीएसएससी पुलिस कंपनी कमांडर पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, जल्द करें अप्लाई

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (bpssc) ने पुलिस कंपनी कमांडर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहर
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस कंपनी कमांडर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन पत्र भरने के साथ सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये की आवेदन शुल्क भी जमा करनी होगी, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीने का माप बिना फुलाए 81 सेमी तथा फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीने का माप बिना फुलाए 79 सेमी तथा फुलाकर 84 सेमी होना आवश्यक है। महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।









