Bihar University Games: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर का ऐलान कर दिया है। इस कैलेंडर में 13 खेलों के 18 इवेंट शामिल किए गए हैं, जिनमें स
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर का ऐलान कर दिया है। इस कैलेंडर में 13 खेलों के 18 इवेंट शामिल किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी। इन खेलों का आयोजन छह अगस्त से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक सभी प्रतियोगिताओं का समापन हो जाएगा। विश्वविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी कॉलेजों को अपनी दावेदारी एक अगस्त तक भेजनी होगी। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डा. अशोक कुमार साह ने कहा कि सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी और तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस वार्षिक खेल कैलेंडर की शुरुआत टेबल टेनिस प्रतियोगिता से होगी, जिसकी मेजबानी डा. आरएमएलएस कॉलेज को दी गई है। यह प्रतियोगिता छह और सात अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद बैडमिंटन, चेस, बास्केटबाल, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, वुशू, एथलेटिक्स और क्रिकेट जैसे अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बास्केटबाल और फुटबाल में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई हैं, जबकि अन्य खेलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे।
इस खेल कैलेंडर में एलएस कॉलेज को तीन खेलों की मेजबानी मिली है, जिसमें लान टेनिस, कबड्डी पुरुष और क्रिकेट पुरुष वर्ग शामिल हैं। आरडीएस कॉलेज में बैडमिंटन महिला-पुरुष और वालीबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। डा. आरएमएलएस कॉलेज को टेबल टेनिस महिला-पुरुष और चेस महिला-पुरुष वर्ग की मेजबानी दी गई है। इसके अलावा, एमएसकेबी कॉलेज में कबड्डी महिला, एमडीडीएम कॉलेज में खो-खो महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी। आरबीबीएम कॉलेज को क्रिकेट महिला और वालीबाल महिला वर्ग की मेजबानी मिली है। एथलेटिक्स की मेजबानी एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी, फुटबाल की टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज और बास्केटबाल की एमएस कॉलेज मोतिहारी को सौंपी गई है।









