Chief Minister Dhami Encourages Talented Students: मुख्यमंत्री धामी ने विद्या भारती के सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

हरिद्वार में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परी
हरिद्वार में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को परिश्रम, अनुशासन और संस्कार का परिणाम बताते हुए कहा कि ये गुण किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा और भविष्य की सभी परीक्षाओं में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विद्या भारती के योगदान की सराहना की, जिसने सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा देकर देशभर में शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव रखी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1952 में गोरखपुर से शुरू हुआ सरस्वती शिशु मंदिर आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। वर्तमान में विद्या भारती देशभर में लगभग 45 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार प्रदान कर रही है। उत्तराखंड में विद्या भारती के 562 विद्यालयों में लगभग सवा लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संगठन के सभी आचार्यों, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और रोजगारपरक बनाया है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, जूते-बैग वितरण, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, और मॉडल कॉलेजों की स्थापना जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं।









