Cricket Championship Victory: ग्लोब हेरिटेज स्कूल की टीम ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, सांगीपुर के छात्रों ने हाल ही में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस स्कूल
ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, सांगीपुर के छात्रों ने हाल ही में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस स्कूल की अंडर-14 बॉय क्रिकेट टीम ने अंबाला में आयोजित डीएमए क्रिकेट लीग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन तोपखाना ग्राउंड अंबाला में सीडी हाई स्कूल अंबाला द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में ग्लोब हेरिटेज स्कूल की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। इस दौरान, प्रतियोगिता में सार्थक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्षित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, खवीश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और रुद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों के खेल कौशल को निखारती हैं, बल्कि उन्हें टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाती हैं। विद्यालय के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का एक अवसर प्रदान करती हैं।









