Cyber Fraud Gang Busted in Kashi: महिला सरगना और पोस्टमैन समेत 6 गिरफ्तार

वाराणसी में सिगरा पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह की महिला सरगना आरती कुमारी के साथ-साथ
वाराणसी में सिगरा पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह की महिला सरगना आरती कुमारी के साथ-साथ पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाकर और म्यूल खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ 76.44 लाख रुपये की साइबर ठगी की जांच की है। गिरोह के खिलाफ कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, असम और मणिपुर जैसे विभिन्न राज्यों में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपितों में आरती कुमारी, मालती देवी, उमंग कुमार, अनिल कुमार, संविदा पोस्टमैन शोभनाथ और जितेंद्र कुमार कन्नौजिया शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 पासबुक, 7 चेकबुक, 3 डेबिट कार्ड, 6 एंड्रायड मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब 103 संदिग्ध म्यूल खातों की जांच कर रही है।
पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच के दौरान पाया कि खाताधारक विमला देवी का कोई पता नहीं मिला, जबकि उसके खाते में 6 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले की जांच आगे बढ़ी और गिरोह का नेटवर्क उजागर हुआ। पूछताछ में पता चला कि गिरोह गरीब लोगों को लालच देकर उनके आधार कार्ड में सिगरा का फर्जी पता दर्ज कराता था। इसके बाद इसी पते पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। संविदा पोस्टमैन शोभनाथ बैंक द्वारा भेजे गए बैंक किट (जैसे चेकबुक और डेबिट कार्ड) आरती को पहुंचाता था, जिसे वह कूरियर के माध्यम से साइबर ठगों तक भेज देती थी। आरती कुमारी ने अब तक 63 बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए हैं।









