Delhi Municipal Corporation's Action: कांवड़ शिविरों के पास अवैध मीट दुकानें होंगी बंद

नई दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम (एमसीडी) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बार कांवड़ शिविरों की सुरक्षा और संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स
नई दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम (एमसीडी) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बार कांवड़ शिविरों की सुरक्षा और संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन के उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत शिविर स्थलों से अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था को तीन शिफ्टों में कराने, फॉगिंग करने और शिविरों के आसपास अवैध मीट दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 25 जुलाई को दिल्ली सरकार के कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार और विकास सुधार मंत्री की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में एमसीडी, राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, डूसिब और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 308 पुराने स्थलों के साथ-साथ नए स्थानों पर भी कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे, जो 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त, महाशिवरात्रि तक संचालित रहेंगे।
एमसीडी ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी शिविर स्थलों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए। इसके साथ ही, शिविरों और आसपास के क्षेत्रों में गहन सफाई, झाड़ियों की कटाई और नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए तीन शिफ्टों में सफाई कर्मचारियों और मशीनों की तैनाती की जाएगी ताकि स्वच्छता बनी रहे। आदेश में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश भी शामिल हैं। बड़े कांवड़ शिविरों में पूर्व वर्षों की तरह मोबाइल डिस्पेंसरी तैनात की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।









