Delhi's Pink Sahili Smart Card: महिलाओं के लिए मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा उपयोग

दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने इस क
दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने इस कार्ड को एक नई पहचान देते हुए इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के रूप में विकसित किया है। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी, बल्कि इसे डेबिट कार्ड की तरह मॉल, दुकानों, दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों में भी इस्तेमाल कर सकेंगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के जरिए जारी किया जाएगा। महिलाओं को डीटीसी के अधिकृत बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान उन्हें दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। जरूरत पड़ने पर पैन कार्ड भी मांगा जा सकता है। इसके बाद वीडियो केवाईसी पूरी होने पर कार्ड आवेदक के घर भेज दिया जाएगा। डीटीसी इस कार्ड को दो विकल्पों में जारी कर रहा है। पहला जीरो केवाईसी कार्ड, जिसमें आधार और ओटीपी के जरिए तुरंत कार्ड जारी किया जाएगा और इसका उपयोग मुख्य रूप से मुफ्त बस यात्रा के लिए किया जा सकेगा।
दूसरा विकल्प फुल केवाईसी कार्ड है, जिसमें बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इसे डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। परिवहन विभाग के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं को बस में चढ़ते समय कार्ड को टिकट मशीन पर टैप करना होगा, जिससे उन्हें पहले की तरह निशुल्क टिकट मिल जाएगा। वहीं, अगर कोई महिला इस कार्ड का उपयोग मेट्रो, नमो भारत ट्रेन या दुकानों में भुगतान के लिए करना चाहती है, तो उसे पहले अपने बैंक खाते या यूपीआई के माध्यम से कार्ड में राशि जोड़नी होगी। डीटीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अगस्त से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। बिना वैध कार्ड के महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। इसी को लेकर बसों और डिपो में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।









