Driving License Made Easier in Jharkhand: टाटा मोटर्स के सहयोग से खुलेगा IDTR

झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध
झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में आयोजित एक समारोह में कहा कि राज्य में सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के लिए गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पलामू, सरायकेला-खरसावां और धनबाद जैसे जिलों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए लाइसेंस प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आम नागरिक को लाइसेंस बनवाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से भारी वाहनों के लिए ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को तुरंत सरल और पारदर्शी बनाया जाए। सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित आवेदनों की समीक्षा करने और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाया जाएगा। इससे महिलाएं ड्राइविंग सीखकर स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य की एक बड़ी आबादी सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन क्षेत्र से जुड़ी हुई है, इसलिए सभी चालकों के पास वैध और मान्यता प्राप्त लाइसेंस होना अनिवार्य है।









