Employment Demand in Sultanpur: 27 Days में 19 हजार परिवारों ने मांगा रोजगार

सुलतानपुर जिले में विकसित भारत 'जी राम जी' योजना के तहत रोजगार की मांग में तेजी आई है। योजना के शुरू होने के महज 26 दिनों के भीतर 19 हजार से अधिक परिवारों ने का
सुलतानपुर जिले में विकसित भारत 'जी राम जी' योजना के तहत रोजगार की मांग में तेजी आई है। योजना के शुरू होने के महज 26 दिनों के भीतर 19 हजार से अधिक परिवारों ने काम की मांग की है। इसके लिए 2,275 कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें से 288 गांवों में विकास कार्य शुरू हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जो तकनीकी स्वीकृति और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश स्तर पर अब तक 7,96,045 परिवारों ने रोजगार की मांग की है, और 75 जिलों में 1,89,000 कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं। सुलतानपुर की सभी 979 ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग दर्ज की गई है।
'जी राम जी' योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों को भी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें वर्कशेड, समूह कार्यालय, परिसंपत्तियों का रखरखाव, पेयजल परियोजनाएं, चकमार्गों की पटाई, इंटरलॉकिंग, अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, पंचायत भवनों की मरम्मत और खेल मैदान बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। योजना में पहले कार्य योजना तैयार की जाएगी, इसके बाद तकनीकी स्वीकृति, ऑनलाइन एस्टीमेट फीडिंग और वर्क आइडी जारी की जाएगी। कार्य पूरा होने पर ब्लाक स्तर से फंड ट्रांसफर आर्डर (एफटीओ) तैयार होगा। इसके बाद उपायुक्त, अकाउंटेंट, डीडीओ आपरेटर और डीडीओ की ऑनलाइन स्वीकृति के बाद ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एसएनए स्पर्श सॉफ्टवेयर पर संचालित होगी।









