Expansion of Air Services in Jharkhand: केंद्र ने 122 करोड़ की मंजूरी दी

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड के छह शहरों में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मो
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड के छह शहरों में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में दी। इस योजना के तहत बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और डालटनगंज में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि जमशेदपुर और देवघर हवाई अड्डे पहले से ही परिचालन में हैं, जबकि बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह योजना केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों को हवाई संपर्क से जोड़ना है।
मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह भी स्पष्ट किया कि हजारीबाग और डालटनगंज में हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, हवाई अड्डों के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। यह जानकारी राज्यसभा में सदस्य परिमल नथवाणी के सवाल के जवाब में दी गई। केंद्र सरकार ने झारखंड में एयरपोर्ट के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 122.04 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसमें से अब तक 117.61 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
इस योजना के तहत हवाई सेवाओं के विस्तार से झारखंड के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करना आसान होगा और इससे राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। हवाई सेवाओं का विस्तार न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि व्यापारियों और पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को भी लाभ होगा। झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच सहयोग से यह योजना सफलतापूर्वक लागू की जाएगी।









