Focus on Goat Milk: CM सम्राट चौधरी ने नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का उद्घाटन किया

डिजिटल डेस्क, नालंदा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा में बिहार के डेयरी सेक्टर को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने 20 मी
डिजिटल डेस्क, नालंदा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा में बिहार के डेयरी सेक्टर को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक दही-लस्सी प्लांट का उद्घाटन किया और साथ ही बकरी के दूध के लिए एक अलग फेडरेशन बनाने की योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब केवल गाय और भैंस के दूध तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि बकरी पालन और उसके उत्पादों को भी मुख्यधारा में लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में गाय और भैंस के दूध का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन भविष्य में बकरी के दूध के उत्पादन को भी संगठित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एक अलग फेडरेशन का गठन किया जाएगा, जिससे बकरी पालकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सके।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में स्वतंत्र दूध उत्पादक संघ की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने नालंदा की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र कभी भारत की पहचान था और आज भी देश की प्रगति की मजबूत नींव इसी धरती से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही, उन्होंने कॉम्फेड की ओर से 300 डेयरी खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित करने की जानकारी दी, जिससे दूध और दुग्ध उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पशु उठाव एवं परिवहन वाहन का लोकार्पण भी किया और कहा कि राज्य सरकार केवल लोगों की ही नहीं, बल्कि पशुओं की भी चिंता कर रही है। यदि किसी पशु की मृत्यु हो जाए या वह गंभीर रूप से बीमार हो जाए, तो पशु उठाव वाहन तुरंत मौके पर पहुंचेगा।









