Food and Drink Arrangements for Kanwariyas: कांवड़ियों को 40 में मिलेगा नाश्ता, 75 में भोजन; श्रावणी मेला में खान-पान और पूजन सामग्री के दाम तय

भागपुर में आयोजित श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों के लिए इस बार खाद्य और पूजा सामग्री की दरें निर्धारित की गई हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को उचित
भागपुर में आयोजित श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों के लिए इस बार खाद्य और पूजा सामग्री की दरें निर्धारित की गई हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इस बार कांवरियों को नाश्ते के लिए केवल 40 रुपये में चार पूड़ी, दो जलेबी और सब्जी का विकल्प मिलेगा। वहीं, भरपेट भोजन के लिए 75 रुपये की दर तय की गई है, जिसमें 150 ग्राम चावल या दो रोटी के साथ दाल, सब्जी, पापड़ और चटनी या अचार शामिल होगा। बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसकी कीमत 50 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, हाफ प्लेट भोजन 40 रुपये में और रोटी 7 रुपये प्रति पीस की दर से उपलब्ध होगी। पेय पदार्थों की कीमतें भी निर्धारित की गई हैं, जिसमें स्पेशल चाय 10 रुपये, सामान्य चाय 6 रुपये, 250 मिली गर्म दूध 25 रुपये, साधारण लस्सी 20 रुपये और स्पेशल केसरिया लस्सी 30 रुपये में मिलेगी। मौसमी और नारंगी का जूस 30 रुपये तथा अनार का जूस 60 रुपये प्रति गिलास की दर से उपलब्ध होगा।
इसके अतिरिक्त, सत्तू शर्बत, दही, मिठाई, चूड़ा, सत्तू और ठंडा पानी की दरें भी निर्धारित की गई हैं। पूजा सामग्री के लिए कांवर, बहंगी, डोरी, खूंटी, लाठी और गंगाजल भरने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे, पावित्री और लोटा भी उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे। प्रशासन ने सभी अधिकृत दुकानदारों को मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य किया है, ताकि श्रद्धालुओं को सही जानकारी मिल सके। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली न की जाए। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









