Fraud of 100 Crores: छत्तीसगढ़ में 10 राज्यों के निवेशकों ने घेरा आरोपी का घर

छत्तीसगढ़ में विदेशी मुद्रा कारोबार (फारेक्स ट्रेडिंग) में भारी मुनाफे का झांसा देकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में मध्
छत्तीसगढ़ में विदेशी मुद्रा कारोबार (फारेक्स ट्रेडिंग) में भारी मुनाफे का झांसा देकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में मध्यप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों के 100 से अधिक निवेशक शुक्रवार को डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां रेलवे चौक स्थित वेसलियन चर्च के पास एक आरोपित कुलजीत सिंह भाटिया के घर का घेराव किया। पीड़ित निवेशकों ने आरोप लगाया कि उन्हें लांग एशिया नामक एक ऑनलाइन फारेक्स ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था। प्रारंभ में निवेशकों को नियमित रिटर्न दिया गया, जिससे उनका विश्वास बढ़ा और उन्होंने लाखों-करोड़ों रुपये तक निवेश कर दिए। लेकिन फरवरी 2026 से प्लेटफार्म पर भुगतान पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ।
निवेशकों ने बताया कि डोंगरगढ़ के कुछ लोगों ने इस फारेक्स ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए उन्हें आकर्षित किया था। जब भुगतान बंद हुआ, तो आरोपितों से संपर्क टूट गया। इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रारंभिक जांच के बाद एफआइआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। नागपुर से आए निवेशकों ने आरोप लगाया कि कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा, अभय कुनले और मयंक जैसे कुछ लोगों ने ऑनलाइन बैठकों और डिजिटल माध्यमों से निवेशकों को जोड़कर करोड़ों रुपये एकत्र किए। अब जब भुगतान बंद हुआ, तो निवेशकों ने एक-दूसरे से संपर्क कर डोंगरगढ़ पहुंचने का निर्णय लिया।
पीड़ित निवेशकों का कहना है कि इस नेटवर्क में देशभर के हजारों लोगों ने निवेश किया है और कुल ठगी की राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना ने निवेशकों के बीच चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है, जिससे वे भविष्य में ऐसे निवेशों के प्रति सतर्क हो गए हैं।









