Fraud Office Run by Madam: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार, गैंग बेनकाब

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी कर रहा था। इस गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी कर रहा था। इस गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से अधिक युवाओं को शिकार बनाया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड श्वेता सिंह उर्फ प्रिया सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार रात को अट्टा मार्केट स्थित एक कार्यालय से की गई, जहां से गिरोह का संचालन किया जा रहा था। पुलिस की कोतवाली सेक्टर-20 और साइबर टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की, जिससे इस अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह के अन्य आरोपियों में नीजू यादव, कीर्ति सिंह उर्फ मीरा, पूजा, रूपेश कुमार और आमीर राणा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पंजीकरण, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूले हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सेक्टर-27 स्थित एक कार्यालय से संचालित हो रहा था। आरोपी पहले जस्ट डायल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नौकरी के विज्ञापन डालते थे और इसके बाद नोएडा के मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्चे चिपकाते थे। जब बेरोजगार युवाओं ने इन विज्ञापनों को देखा और संपर्क किया, तो उन्हें कॉल सेंटर बुलाया जाता था। वहां पर उन्हें नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाता था। आरोपियों ने अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन फीस, इंटरव्यू शुल्क, फाइल चार्ज, यूनिफॉर्म और मेडिकल जांच के नाम पर पैसे वसूल किए। लेकिन जब युवाओं ने पैसे चुका दिए, तो न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही उनकी जमा की गई रकम वापस की गई।









