Gold Smuggling in Varanasi: शारजाह से तस्करी कर लाया गया सोना, यात्री गिरफ्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26 जुलाई 2026 को राजस्व आसूचना निदेशालय (डी.आर.आई) ने एक भारतीय यात्री से 491.290 ग्राम विदेशी मूल का
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26 जुलाई 2026 को राजस्व आसूचना निदेशालय (डी.आर.आई) ने एक भारतीय यात्री से 491.290 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अधिकारियों को सूचना मिली कि एक यात्री शारजाह से सोना तस्करी कर भारत ला रहा है। डी.आर.आई के अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से उस यात्री को रोका, जो शारजाह से वाराणसी पहुंचा था। जब यात्री की तलाशी ली गई और विमान की गहन जांच की गई, तो उसकी सीट के नीचे से पेस्ट/कम्पाउंड के रूप में छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ। इस निकासी के दौरान कुल 491.290 ग्राम (शुद्ध) 24 कैरेट विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। इसके बाद, यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। डी.आर.आई ने इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी है। आरोपित का नाम विराल प्रेम जी चौहान बताया गया है, जो गुजरात के भुज का निवासी है।
इससे पहले, 23 जुलाई 2026 को, डी.आर.आई ने कूच बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया विदेशी मूल का सोना ले जा रही थी। उस कार्रवाई में लगभग 4.98 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7.11 करोड़ रुपये थी। डी.आर.आई सोने की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अपने संकल्प के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में आठ विभिन्न मामलों में लगभग 13.267 किलोग्राम तस्करी का विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ रुपये है। इन मामलों में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।









