Gorakhpur Murder Case: हर आंख नम, हर जुबान पर वैभव का नाम

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में मासूम वैभव की हत्या की खबर ने पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है। जब से वैभव का शव बरामद हुआ है, तब से हर जगह इस घटना
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में मासूम वैभव की हत्या की खबर ने पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है। जब से वैभव का शव बरामद हुआ है, तब से हर जगह इस घटना की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों के चेहरे पर इस मासूम की मौत का गहरा दुख साफ नजर आ रहा है। पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगने से लोग स्तब्ध हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सराफा व्यापारी के घर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस मोहल्ले को वे सुरक्षित मानते थे, वहां इतनी दर्दनाक घटना हो सकती है। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है और लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि जिस व्यक्ति पर वर्षों से भरोसा किया गया, उसने परिवार की खुशियों को कैसे छीन लिया। लोगों का कहना है कि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
एक महीने पहले मां की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे लक्ष्मीनारायण वर्मा का परिवार अब वैभव की हत्या से फिर से झकझोर गया है। 10 वर्षीय वैभव वर्मा, जो परिवार का सबसे छोटा बेटा था, अब इस दुनिया में नहीं रहा। घर में हर तरफ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। हनुमान वर्मा, वैभव के पिता, बार-बार अपने बेटे और पत्नी को याद कर रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले उनकी पत्नी का निधन हुआ और अब उनका छोटा बेटा भी चला गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित सर्वेश एक साइबर एक्सपर्ट था और उसने वैभव का अपहरण करने के बाद फिरौती के लिए सराफा व्यापारी के मोबाइल पर ऑनलाइन मैसेज भेजा था। यह दर्शाता है कि उसे कंप्यूटर और साइबर अपराध की जानकारी थी।









