Government Approval: जल्द हाथ में होंगे 10 और 20 के प्लास्टिक नोट

भारत में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के मूल्य वाले पॉलिमर नोट यानी प्लास्टिक के करेंसी नोट देखने को मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (rbi) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव क
भारत में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के मूल्य वाले पॉलिमर नोट यानी प्लास्टिक के करेंसी नोट देखने को मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को सरकार ने संसद में साझा किया है। बताया गया है कि इन मूल्य के करेंसी नोटों को सबसे पहले फील्ड ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा और यदि यह सफल होता है, तो इन्हें नियमित रूप से जारी किया जाएगा।
मोदी सरकार की ओर से संसद में पॉलिमर (प्लास्टिक) नोट से संबंधित यह बड़ा अपडेट साझा किया गया है। इसमें आरबीआई के प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात कही गई है। सरकार ने जानकारी दी है कि 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ (एक-एक अरब) पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा। यदि यह ट्रायल सफल होता है, तो इन प्लास्टिक नोटों को नियमित रूप से जारी करने की योजना बनाई गई है।
सरकार ने 10-20 रुपये के प्लास्टिक नोटों के ट्रायल के बारे में जानकारी साझा करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सर्कुलेशन में मौजूद कागजी नोटों पर इसका कोई असर नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि कागजी नोट बंद नहीं होंगे, बल्कि ये पॉलिमर नोटों के साथ ही बाजार में मौजूद रहेंगे। सरकार ने कहा है कि फिलहाल कागजी करेंसी को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पॉलिमर नोटों की लाइफ वर्तमान में मौजूद कागजी नोटों से अधिक होने का दावा किया गया है। हालांकि, यह परियोजना अभी शुरुआती चरण में है। इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट पर असर का आकलन तब किया जाएगा जब ये नोट नियमित रूप से जारी होंगे।









