Blind Murder Mystery Unveiled: प्रेमिका का कातिल निकला प्रेमी

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की गुमशुदगी का मामला अब एक सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। युवती के पिता मोमिन ने 8 जुलाई को अपनी बेटी शहनुमा के घर से
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की गुमशुदगी का मामला अब एक सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। युवती के पिता मोमिन ने 8 जुलाई को अपनी बेटी शहनुमा के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 22 जुलाई की रात, गांव के निवासी नावेद ने युवती के परिवार को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी कि उसने उसकी हत्या कर दी है और शव को गंगनहर में फेंक दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नावेद को भगवानपुर, चंदनपुर और मंगलौर क्षेत्र में उसके रिश्तेदारों के पास छिपा हुआ पाया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने युवती के साथ अपने प्रेम संबंध और विवाद के बारे में बताया। उसने कहा कि एक पारिवारिक समारोह में युवती के अन्य युवकों के साथ डांस करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। युवती ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके परिवार के खिलाफ बयान देगी। इसके बाद, उसने युवती को कलियर के एक होटल में ले जाकर सुनसान स्थान पर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को पहचान मिटाने के लिए गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य साक्ष्य जुटाने और शव की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई को मंगलौर क्षेत्र में एक युवती का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में, बहादराबाद और मुरादाबाद पुलिस ने जांच के दौरान शव की अलग-अलग पहचान की। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि मृतका अदिला है, जिसकी शादी दो महीने पहले हुई थी। बहादराबाद पुलिस ने मृतका के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान शहनुमा के रूप में की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 29 जून को उसकी हत्या की और शव को गंगनहर में फेंक दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी ने किसी अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि पानी में शव के खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए कपड़े और पहनावा पहचान के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।









