Healthcare Strike in Sangrur: आम आदमी क्लीनिक की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

संगरूर में आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके कारण जिले के 55 क्लीनिकों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। इस
संगरूर में आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके कारण जिले के 55 क्लीनिकों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। इस हड़ताल का नेतृत्व मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंट कर रहे हैं। हड़ताल के चलते रोजाना 3000 से 3500 मरीजों को बिना दवा और चेकअप के लौटना पड़ा। आम लोगों को घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती थीं, लेकिन अब यह सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं। मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है और उन्हें दवा लेने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। हड़ताल के दौरान, क्लीनिकों के कर्मचारी सिविल सर्जन दफ्तर के पार्किंग स्थल पर धरना दे रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में इंपैनलमेंट व्यवस्था को समाप्त करना और सभी मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंट को पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधीन नियमित करना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने मांग की है कि मेडिकल ऑफिसर को प्रति मरीज 80 रुपये, फार्मासिस्ट को 30 रुपये और क्लीनिक असिस्टेंट को 25 रुपये दिए जाएं, जबकि वर्तमान में उन्हें क्रमशः 50, 12 और 11 रुपये मिलते हैं। क्लीनिक असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता एएनएम है, इसलिए उन्हें एएनएम का पद और दर्जा प्रदान करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही, भविष्य में सरकारी भर्तियों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर अंक देने और आयु सीमा में छूट देने की भी मांग की गई है।









