Heavy Rain in Jharkhand: बारिश के कहर से ट्रैक्टर और खदान में फंसे उपकरण

जैंतगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इस बाढ़ के चलते ओडिशा के क्योंझर जिले के मौडी
जैंतगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इस बाढ़ के चलते ओडिशा के क्योंझर जिले के मौडीपा गांव के पास एक ट्रैक्टर तेज बहाव में पूरी तरह फंस गया है। ट्रैक्टर का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब चुका है, केवल उसका ऊपरी हिस्सा और नीला टैंक ही दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए हैं और तट पर एक जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी था, लेकिन अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और उफनती नदियों को पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। नोवामुंडी, बड़ाजामदा, गुवा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु समेत पूरे इलाके में सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। कई खदानों में पानी भर जाने से खनन कार्य प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक असर सेल की गुवा लौह अयस्क खदान पर पड़ा है। खदान के विभिन्न हिस्सों में भारी जलजमाव के कारण लौह अयस्क का उत्पादन लगभग ठप हो गया है। गुवा खदान के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में पानी भरने से कई भारी मशीनें और वाहन फंस गए हैं, जिसके चलते खनन कार्य रोकना पड़ा है।









