Inter-district cattle theft gang busted: आजमगढ़ में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

आजमगढ़ में बरदह और दीदारगंज पुलिस ने एक अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान की गई, जिसमें से
आजमगढ़ में बरदह और दीदारगंज पुलिस ने एक अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान की गई, जिसमें से दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन भैंसें, एक पिकअप, एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस और सात हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे दिन के समय गांवों में जाकर बड़े पशुपालकों की पशुशालाओं की रेकी करते थे। वे पशुओं की संख्या, बांधने की जगह और आने-जाने के रास्तों का ध्यान रखते थे। इसके बाद रात में गिरोह के अन्य सदस्य पिकअप की मदद से पशुओं की चोरी करते थे और फिर उन्हें दूसरे जिले में बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बरदह और दीदारगंज पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पहली मुठभेड़ में, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीदारगंज क्षेत्र में शारदा नहर के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक पिकअप को रोका गया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अंबेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के राशिद और अशफाक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में राशिद को गोली लगी। एक अन्य आरोपी उमर अली उर्फ नन्हकू भागने में सफल रहा। दूसरी मुठभेड़ में, बरदह पुलिस ने कोदहरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यहां भी पुलिस ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने अंबेडकरनगर जिले के मुरारपुर गांव निवासी फिरोज और मुहम्मदपुर भिटिया गांव निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में फिरोज भी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।









