Kawad Yatra Advisory: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की आवाजाही पर रोक

सावन माह में आरंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि कांवड़ियों की सुरक्
सावन माह में आरंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों और उनके वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी, जिसमें लाखों कांवड़िए हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर दिल्ली होते हुए हरियाणा और राजस्थान की ओर रवाना होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन यातायात के कारण यह मार्ग कांवड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए, कांवड़ियों को केवल निर्धारित पारंपरिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पूर्वी रेंज के पुलिस उपायुक्त के. रमेश ने बताया कि अप्सरा बॉर्डर-शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी-पॉइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, भोपुरा बॉर्डर, वजीराबाद रोड, गोकुलपुरी, सीलमपुर मार्ग, लोनी बॉर्डर और सोनिया विहार बॉर्डर से पुस्ता रोड सहित कई निर्धारित रूट तय किए गए हैं।
एडवाइजरी में यह भी उल्लेख किया गया है कि 29 जुलाई से 12 अगस्त तक जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज), विकास मार्ग, आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), पुस्ता रोड और लोनी रोड पर भारी परिवहन वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। इन वाहनों को एनएच-9 और एनएच-44 सहित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। कांवड़ यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज) पर आम ट्रैफिक के लिए 9 अगस्त को सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक बंद रहेगा।









