Land Acquisition for Greenfield Township: भागलपुर में ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए जमीन खरीद शुरू

भागलपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए रैयतों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बिहार राज्य आवास बोर्ड ने इस संबंध में मानक संचाल
भागलपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए रैयतों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बिहार राज्य आवास बोर्ड ने इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिलाधिकारियों और प्रमंडलीय आयुक्तों को भूमि क्रय की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रपत्र और अधिकृत अधिकारियों की सूची भेजी गई है। जिला प्रशासन ने भी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया रैयतों की सहमति से की जाएगी, जिससे भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची और कार्यप्रणाली संबंधित जिलों को भेजी गई है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भूमि क्रय में रैयतों की सहमति, सभी कानूनी प्रावधानों का पालन और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी हो। ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को जिले के नियोजित शहरी विस्तार की एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है, जिसमें आधुनिक आवासीय क्षेत्र, सड़कें, पेयजल, जल निकासी, हरित क्षेत्र और अन्य शहरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विक्रमशिला ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग ने 30 जून 2027 तक योजना क्षेत्र के विशेष और कोर क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण, भू-विकास और नए भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी है। यह निर्णय प्रस्तावित मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, 26 जून 2026 को भागलपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार किया गया था, जिसमें नाथनगर, शाहकुंड, सुल्तानगंज और नारायणपुर प्रखंड के कई गांव शामिल हैं। इस विस्तारित क्षेत्र में कुल 126 प्रशासनिक इकाइयों और राजस्व गांवों को योजना के दायरे में लाया गया है। इनमें नाथनगर के फतेहपुर, बिहारीपुर, भतौरिया, गंगाप्रसाद, पैगंबरपुर, भोलापुर, खिलौन, मणियारपुर चौर सहित अनेक गांव शामिल हैं।









