Mother of 9 insists on home delivery despite high BP: 10वीं डिलीवरी पर अड़ी महिला की जान को खतरा

राजस्थान के खैरथल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 9 बच्चों की मां अपनी 10वीं डिलीवरी को लेकर डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर रही है। गर्भवती महिला
राजस्थान के खैरथल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 9 बच्चों की मां अपनी 10वीं डिलीवरी को लेकर डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर रही है। गर्भवती महिला ने गंभीर स्वास्थ्य जोखिम के बावजूद सिजेरियन ऑपरेशन कराने से साफ इनकार कर दिया और अस्पताल से लौटकर अपने घर चली गई। अब स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस महिला और उसके परिवार को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए मनाने में जुटी हुई है। इस मामले ने न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना दिया है।
कैथल जिले के सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि कोटकासिम ब्लॉक के मुनपुर ठाकरान खानपुर निवासी नारायण की पत्नी सरोज की यह 10वीं गर्भावस्था है। महिला के पहले से 9 बच्चे हैं और उसकी नियमित मॉनिटरिंग स्वास्थ्य सखी और एएनएम द्वारा की जा रही है। बताया गया कि 21 जुलाई को महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाया गया, जहां डॉक्टर श्रीपाल गुर्जर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे सीएचसी पूर में डॉ. मधु यादव को दिखाया। जांच के दौरान महिला का रक्तचाप (BP) 170 से 190 के बीच पाया गया, जिसे डॉक्टरों ने अत्यंत गंभीर और हाई रिस्क स्थिति माना।
महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से अलवर के जनाना अस्पताल रेफर किया गया। वहां विशेषज्ञों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने जयपुर जाने के बजाय घर लौटने का फैसला किया। इस घटना के बाद से CMHO, BCMO सहित ब्लॉक के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लगातार महिला और उसके परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल आने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, महिला फिलहाल घर पर ही प्रसव कराने की जिद पर अड़ी हुई है। CMHO का कहना है कि महिला की स्थिति अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे मामलों में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराना मां और शिशु, दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।









