New Bus Routes Proposal: कांगड़ा में 11 नए बस रूटों के प्रस्ताव को सरकार को भेजा गया

कांगड़ा। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के चौथे चरण की गठित समिति की बैठक मंगलवार को एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में युव
कांगड़ा। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के चौथे चरण की गठित समिति की बैठक मंगलवार को एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांगड़ा उपमंडल के लिए 11 नए बस रूटों का चयन किया गया है, जिसे प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि चौथे चरण के तहत प्रदेश के प्रत्येक उपमंडल से कम से कम 10 रूट और पूरे प्रदेश में कुल एक हजार रूट तय किए जाएंगे। कांगड़ा उपमंडल के चंगर और पालम क्षेत्रों के लिए रूटों का उचित विभाजन किया गया है। इन सभी 11 रूटों को सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया है, ताकि हर पंचायत के ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। इस पहल से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी।
अजय वर्मा ने आगे बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बेरोजगार होना चाहिए और उसके पास न्यूनतम तीन साल का अनुभव वाला हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। यह अनुबंध प्रारंभ में 5 वर्षों के लिए होगा, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, छात्रों, महिलाओं और दिव्यांगों को बस किराए में मिलने वाली छूट को जारी रखने के एवज में चयनित आवेदक को सरकार की ओर से 50 हजार रुपये प्रतिमाह इंसेंटिव भी मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य न केवल रोजगार सृजन करना है, बल्कि परिवहन क्षेत्र में भी सुधार लाना है।









