New Cold Press Oil Mills in Samastipur: समस्तीपुर में खुलेंगी 7 नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट, सरकार देगी 2.5 लाख तक का अनुदान

समस्तीपुर जिले में किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजि
समस्तीपुर जिले में किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात नई कोल्ड प्रेस ऑयल मिल और पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी। यह योजना प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही है, जिसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियों में तेजी लाने का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लिए छह और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक यूनिट स्थापित की जाएगी। इन यूनिटों के माध्यम से सरसों, तिल, मूंगफली और अन्य तिलहनी फसलों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण किया जाएगा, जिससे इन फसलों के मूल्य में वृद्धि हो सकेगी। इसके साथ ही, उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार अनुदान उपलब्ध कराएगी।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 10 एचपी या उससे अधिक क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर संचालित कोल्ड प्रेस ऑयल मिल लगाने पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को अधिकतम दो लाख रुपये या परियोजना लागत का 40 प्रतिशत (जो कम हो) अनुदान मिलेगा। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अधिकतम 2.50 लाख रुपये या लागत का 50 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। कृषि विभाग के अनुसार, पैकेजिंग यूनिट की स्थापना पर सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये या परियोजना लागत का 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये या परियोजना लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।









