Office Language of Gen Z: ऑफिस में कौन सी भाषा बोलते हैं Gen Z? जानिए उनके मतलब

आधुनिक ऑफिस का माहौल तेजी से बदल रहा है और इसके साथ ही वहां इस्तेमाल होने वाली भाषा भी बदल रही है। खासकर gen z के कर्मचारी अपने काम करने के तरीके के साथ नई टर्म
आधुनिक ऑफिस का माहौल तेजी से बदल रहा है और इसके साथ ही वहां इस्तेमाल होने वाली भाषा भी बदल रही है। खासकर Gen Z के कर्मचारी अपने काम करने के तरीके के साथ नई टर्म्स लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर कई बार सीनियर कर्मचारी भी हैरान रह जाते हैं। मीटिंग, चैट या कॉफी ब्रेक के दौरान बोले जाने वाले ये शब्द अब आधुनिक ऑफिस कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं। ये केवल ट्रेंडी स्लैंग नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी की सोच को भी दर्शाते हैं। Gen Z वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य, ओवरवर्क से दूरी और बेहतर प्रोफेशनल लाइफ जैसी बातों को इन टर्म्स के जरिए आसानी से बयां करती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज के युवा ऑफिस में किन नए शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका मतलब क्या है, तो यहां जानिए Gen Z के सबसे चर्चित वर्कप्लेस टर्म्स। इन दिनों Gen Z सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें अपनी बात मनवाने का तरीका अच्छे से पता है। इतना ही नहीं, बल्कि ऑफिस में कल्चर को बदलने में भी वे आगे रहते हैं। कुल मिलाकर, वे अपने शर्तों पर काम करते हैं और केवल काम को ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देते हैं। ये हैं वह शब्द जो वे ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं। 'क्वाइट क्विटिंग' का मतलब जॉब छोड़ना नहीं होता है, बल्कि बिना इस्तीफा दिए उतना ही काम करना है जितना जरूरी हो। ज्यादा काम करना या बिना वजह ओवरटाइम काम से वे साफ इनकार कर देते हैं। जब ऑफिस में मैनेजर आपको अपने केबिन में बुलाकर डांट लगाता है, तो Gen Z जब ऑफिस से परेशान हो जाते हैं और कई कंपनियों में नौकरी के लिए अपनी CV भेजते हैं, तो इसे 'रेज अप्लाइंग' कहते हैं। यह उनके गुस्से को जाहिर करने का तरीका है। 'लाउड क्विटिंग' 'क्वाइट क्विटिंग' से बिल्कुल अलग होती है। इसमें कर्मचारी चुपचाप ऑफिस से जाने के बजाय सबके सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नौकरी छोड़ते हैं। 'बेयर मिनिमम मंडे' का मतलब नाम से ही स्पष्ट है। इसका मतलब होता है कि सोमवार को खुद पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना। इससे बचने के लिए वे केवल वही काम करते हैं, जो जरूरी होते हैं। इसके अलावा, इसका मतलब यह भी है कि ऑफिस का टाइम खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन बॉस के कॉल या मैसेज का जवाब न देना और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को समय देना।









