Parking arrangements for Kanwar Mela: हरिद्वार में 70 हजार वाहनों की पार्किंग तैयार, मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

हरिद्वार में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध
हरिद्वार में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही और पार्किंग के लिए एक व्यवस्थित योजना बनाई है। इस योजना के तहत कुल 70 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें ट्रक, टैक्ट्रर, हल्के और दोपहिया वाहन शामिल हैं। प्रशासन ने प्रमुख प्रवेश मार्गों से आने वाले वाहनों के आधार पर विभिन्न पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया है। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले भारी वाहनों के लिए बैरागी पार्किंग और दक्षद्वीप पार्किंग को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जिनकी क्षमता करीब 30 हजार भारी वाहनों की है। इन पार्किंग स्थलों से हरकी पैड़ी की दूरी क्रमशः पांच किलोमीटर और दो किलोमीटर है।
कांवड़ लाने वाले दूसरे भारी वाहनों के लिए हरी राम इंटर कालेज में 100 वाहनों की क्षमता की पार्किंग चिह्नित की गई है। इसके अलावा, ऋषिकुल ग्राउंड और रामलीला ग्राउंड पार्किंग को सभी रोडवेज बसों और कांवड़ लाने वाले हल्के वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। ऋषिकुल ग्राउंड में 1000 दोपहिया और 500 भारी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि रामलीला ग्राउंड में 500 हल्के वाहनों की पार्किंग की क्षमता है। मुरादाबाद, बिजनौर और नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा, जहां करीब 10 हजार भारी वाहनों की क्षमता है। हरकी पैड़ी से नीलधारा की दूरी छह किलोमीटर है।









