Police Custody Death in Tamil Nadu: युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत ने गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है। 26 वर्षीय अरुणचालम को अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने हिरासत
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत ने गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है। 26 वर्षीय अरुणचालम को अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस ने थाने में उसके साथ बर्बरता की, जिसके कारण उसकी मौत हुई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अरुणचालम की मां परमेश्वरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि उनका बेटा गिरकर घायल हो गया, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचीं, तो डॉक्टरों ने बताया कि उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कभी कोई बीमारी नहीं थी और पुलिसवालों ने उसे बुरी तरह पीटा है। परिवार ने आरोप लगाया है कि जब तक उन पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे अपने बेटे का शव नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर भी अरुणचालम के अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उसके सिर पर पट्टियाँ बंधी हुई हैं।
पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अरुणचालम को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया था और वहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया था। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद अरुणचालम को वापस थाने लाया गया था और वहां वह अन्य कैदियों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने कहा कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है और वे निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में गंभीर खामियाँ हैं और उन्हें न्याय चाहिए। इस मामले ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।









