Polytechnic Exam Results Announced: 93.42% Students Pass, 896 Students Get Zero for Writing Mobile Numbers

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को मई-जून 2026 में आयोजित सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा में कुल 268686 छात
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को मई-जून 2026 में आयोजित सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा में कुल 268686 छात्र पंजीकृत थे, जो 236 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सेमेस्टर प्रणाली के तहत 124671 छात्र, वार्षिक परीक्षा में 127304 छात्र और विशेष बैक पेपर में 7784 छात्र शामिल हुए। इस परीक्षा में 194 छात्रों का परिणाम रोका गया है। इसके अलावा, 896 छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने के कारण संबंधित विषय में शून्य अंक दिए गए हैं। परिषद के अध्यक्ष और प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42% रहा, जबकि फार्मेसी का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.69% रहा। परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के छात्र आशुतोष प्रजापति ने 86.18% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, वाराणसी की पूजा सिंह ने 85.62% के साथ द्वितीय स्थान और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अमेठी की अनुष्का सिंह ने 85.38% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है। फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला ने 84.35% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीआरसी महाविद्यालय, बाराबंकी की जूली देवी ने 82.87% के साथ द्वितीय स्थान और राजकीय पॉलिटेक्निक, जौनपुर के अभिषेक यादव ने 82.61% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इस बार परिणाम में अंतिम सेमेस्टर और फार्मेसी दोनों के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने प्राप्त किए हैं।









