Power Grid Officer's Death: SHO देवेंद्र सिंह को ठहराया जिम्मेदार, सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बिजली विभाग के अधिकारी ने कथित पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक सतीश कुमार न
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बिजली विभाग के अधिकारी ने कथित पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक सतीश कुमार ने अपने सुसाइड नोट में सीधे तौर पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सतीश कुमार 2017 के एक बिजली हादसे की विधिक पैरवी कर रहे थे, जिसमें एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उन्हें बार-बार नोटिस भेजकर परेशान किया, जबकि दूसरे पक्ष ने मुआवजे के लिए सहमति जताई थी। सतीश के बेटे विवेक ने आरोप लगाया कि उनके पिता को शनिवार को थाने बुलाया गया और आठ घंटे तक वहां बैठाकर रखा गया। इस दौरान उन्हें न तो पानी पीने दिया गया और न ही शौचालय जाने की अनुमति दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया, जिससे सतीश तनाव में आ गए। घर लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
सतीश कुमार का सुसाइड नोट घटनास्थल से बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत की जिम्मेदारी पूरी तरह से एसएचओ देवेंद्र सिंह की है। परिजनों ने इस पत्र को आधार बनाकर थाना प्रभारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजन सतीश को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की मांग की। पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक बहस हुई, जिसके बाद परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की जिद पर अड़ गए।









