Phone Call with Rahul Gandhi: घायल छात्र आकाश यादव से की राहुल गांधी ने बात

बिहार में neet प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन ने अब एक राजनीतिक मोड़ ले लिया है। 25 जुलाई को 'बिहार बंद' के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए छा
बिहार में NEET प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन ने अब एक राजनीतिक मोड़ ले लिया है। 25 जुलाई को 'बिहार बंद' के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए छात्र आकाश यादव का हाल जानने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने फोन पर उनसे बात की। आकाश यादव, जो रायबरेली का निवासी है, पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी गोली का इलाज किया गया है। इस बातचीत के दौरान आकाश ने राहुल गांधी को बताया कि उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है और उनका हाथ काम नहीं कर रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। आकाश ने कहा कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन उन्हें अभी भी इलाज की जरूरत है। राहुल गांधी ने आकाश को आश्वस्त किया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और अगर अस्पताल में किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो वह उन्हें मदद करेंगे। आकाश ने राहुल गांधी को बताया कि उनके पिता ठीक हैं, लेकिन उनकी मां का निधन काफी पहले हो चुका है। राहुल गांधी ने आकाश को हिम्मत रखने की सलाह दी और कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं।
इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वह सड़क से लेकर संसद तक उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसी भी छात्र को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। यह बातचीत उस समय हुई जब बिहार में छात्र आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की जा रही है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी इस अवसर पर राहुल गांधी के समर्थन की बात की और कहा कि जब भी छात्रों पर अन्याय हुआ है, राहुल गांधी हमेशा उनकी आवाज बने हैं। उन्होंने बिहार में छात्रों पर बल प्रयोग को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।









