Ranbir Kapoor speaks out: क्या मैं राम बनने लायक नहीं?

रणबीर कपूर, जो जल्द ही नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर उठ रहे सवालों का जवा
रणबीर कपूर, जो जल्द ही नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा शुरू हो गई थी। जहां कुछ लोगों ने रणबीर के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने उन्हें भगवान राम के रोल के लिए 'मिसफिट' करार दिया। इस पूरे विवाद पर रणबीर कपूर ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ, तो उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या वह इस जिम्मेदारी के लायक हैं। रणबीर ने कहा, "मैं सिर्फ भगवान राम का किरदार नहीं निभा रहा, बल्कि उन्हें पर्दे पर प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह केवल एक रोल नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
रणबीर कपूर ने ट्रोलिंग और अपनी कास्टिंग पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवान राम का कोई निश्चित चेहरा नहीं होता। उन्होंने कहा, "रामायण को देखने और सुनने वाले हर इंसान के मन में भगवान राम की अपनी अलग छवि होती है।" इसलिए, कुछ लोगों को लगेगा कि वह इस रोल के लिए सही नहीं हैं, जबकि कुछ लोग कहेंगे कि वह बिल्कुल सही हैं। रणबीर ने यह भी कहा कि उनके हिसाब से भगवान राम का किरदार वही एक्टर निभा सकता है, जिसकी नीयत साफ हो और जिसे भगवान राम की यात्रा और उनके आदर्शों पर विश्वास हो। इस प्रकार, उन्होंने अपने किरदार को लेकर अपनी सोच को स्पष्ट किया है।









